शामली, मई 25 -- शामली। भारतीय विद्यार्थी संगम द्वारा शहर के कैराना रोड स्थित एक बारातघर में 40वें अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। जिसमें डा. अर्जुन वर्मा को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ललित बिंदल, यशपाल पवार, विजय कौशिक, अरविंद दृष्टा महाराज तथा सुनील गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कौशिक एवं मनोज धीमान ने किया।अधिष्ठापन अधिकारी अरविंद संगल ने वर्ष 2026-27 के लिए नई टीम को शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में संयोजक अनुज जैन, अध्यक्ष डॉ. अर्जुन वर्मा, सचिव डॉ. नीरज वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर अरविंद संगल ने कहा कि नई कार्यकारिणी ऊर्जावान एवं समा...