बहराइच, मई 10 -- रुपईडीहा, संवाददाता। नेपाल प्रवेश करने वाले भारतीय वाहनों पर नेपाल में निगरानी प्रभावकारी होने जा रही है। अभिलेख व्यवस्थापन व आन लाइन प्रणाली के अभाव के कारण भारतीय वाहनों पर निगरानी नहीं हो पा रही थी। जानकारी के अनुसार भारतीय पर्यटकों को नेपाल घूमने के लिए अब समय सीमा 30 दिन निर्धारित कर दी गई है। 30 दिन का इन्हें वाहन कस्टम अदा करना होगा। 30 दिन के बाद नेपाल में शुल्क अदा करने पर भी नेपाल में रुकने नहीं दिया जाएगा। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी नेपाल में रुकने पर वाहन जब्त कर लिया जाएगा। अब आन लाइन प्रणाली मार्फत भारतीय वाहनो के प्रवेश व नेपाल में रुकने की अवधि सहित आने जाने का विवरण अब डिजिटल रूप में रखा जाएगा。 यह भी पढ़ें- समझौते के बाद भी सीमा पर मालवाहकों का लंबा जाममाल वाहक साधनों के लिए प्रथक व्यवस्था माल वाहक सा...