मुरादाबाद, मई 24 -- सिविल लांइस स्थित पंचायत भवन में रविवार को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस का 62 वां स्थापना दिवस पर एक दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन से पहले वाल्मीकि धर्म समाज के लोगों ने रैली निकाल कर समाज को संदेश दिया। रैली में लोगों ने हाथ में ध्वज लेकर वाल्मीकि जय के नारे लगाए। कार्यक्रम में आस-पास के जिले के लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संगरुर से आए धर्मगुरु डॉ़ देव सिंह अद्वेत महाराज व भावाधस के राष्ट्रीय निर्देशक लल्ला बाबू द्रविड ने वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह ने मंच से सभी को संबोधित किया। यह भी पढ़ें- भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस ने मनाया अपना 62 वां स्थापना दिवस उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज...