मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बुधवार दोपहर भारतीय वाल्मिक धर्म समाज द्वारा कलेक्ट्रेट पर जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सोपा गया। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाला बाबू द्रविड़ ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी की लंबे समय से वेतन वृद्धि नहीं की गई है। उनका शोषण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान विशाल शरण रवि, रामगोपाल, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...