नई दिल्ली, मार्च 31 -- भारतीय वायुसेना को 1950 करोड़ रुपये की लागत से दो माउंटेन रडार मिलेंगे। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि इसके लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ करार किया गया है। इसमें रडार के साथ उसके बुनियादी ढांचे को तैयार करना शामिल है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रडार की स्थापना और संचालन से देश की वायु रक्षा क्षमता को मजबूती मिलेगी और राष्ट्रीय सुरक्षा घेरा ताकतवर होगा। इस खरीद से विदेशी उपकरणों पर निर्भरता भी कम होगी। यह माउंटेन रडार रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की इलेक्ट्रॉनिक्स और रडार विकास स्थापना द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है, और इसका निर्माण बीईएल द्वारा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...