नई दिल्ली।, सितम्बर 24 -- Vande Bharat High Speed: भारतीय रेलवे की सबसे लग्जरी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ने कमाल कर दिखाया। नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर सेक्शन पर इस ट्रेन ने 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हाई-स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। आपको बता दें कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयर कार है। फाइनल स्पीड सर्टिफिकेशन मिलने से पहले रिसर्च डिजाइन्स एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (RDSO) द्वारा यह ट्रायल रन किया गया है। टेस्टिंग प्रोग्राम पूरा होने से पहले अभी भी कई जरूरी टेस्ट बाकी हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री (MCF) में बनी वंदे भारत चेयर कार रेक का इस सेक्शन पर हाई-स्पीड टेक्निकल ट्रायल चल रहा है। ये ट्रायल यह देखने के लिए किए जा रहे हैं कि ट्रेन हाई स्पीड पर कैसा परफॉर्म कर...