चाईबासा, अप्रैल 5 -- चाईबासा,संवाददाता। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों में निरंतरता लाई जाए। इसके लिए मेंबरशिप ड्राइव का भी आयोजन किया जाए। उपर्युक्त बातें डीसी चन्दन कुमार ने कहीं। उन्होंने जिला वासियों से अपील किया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी का मेंबर बनने के इच्छुक व्यक्ति भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला इकाई के मधु बाजार चाईबासा स्थित कार्यालय में संपर्क कर सदस्यता ले सकते हैं। बैठक में डीसी ने रेडक्रॉस वेबसाइट निर्माण से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि वेबसाइट निर्माण पूर्ण होने पर समिति के सभी सदस्यों की जानकारी अपडेट करें। कार्यक्रमों की सूचना एवं संबंधित फोटोग्राफ्स भी लगातार साइट पर अपलोड किए जाएं। साथ ही निर्देश दिया गया कि समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैम्प का भी आयोजन किया जाए। बैठक में मुख्य रूप से पीडी आईटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.