भारतीय रिजर्व बैंक में करियर अवसरों की दी जानकारी
देहरादून, अप्रैल 22 -- एमबीए के विद्यार्थियों को भारतीय रिजर्व बैंक में करियर अवसरों की जानकारी देने के लिए शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के मैनेजमेंट विभाग की ओर से बुधवार को व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक, मुंबई में कार्यरत महाप्रबंधक शिशिर कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक में उपलब्ध विविध करियर विकल्पों पर प्रकाश डाला।उन्होंने बैंकिंग विनियमन, वित्तीय विश्लेषण और प्रशासन जैसे प्रमुख क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी और सहायक जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं और पदों के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया। व्याख्यान के दौरान उन्होंने सफल करियर निर्माण के लिए मजबूत प्रबंधकीय क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच व निर्णय लेने की दक्षता के महत्व पर विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.