रामगढ़, जून 23 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सैयद रिजवी ने चितरपुर मुस्लिम टोला निवासी अनिसुल हक को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। अपने मनोनयन पर अनिसुल हक ने कहा कि संगठन ने जिस उम्मीद के साथ मुझे यह जिम्मेवारी दी है। मैं उसपर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मजदूरों के लिए कार्य करेंगे और उनके आवाज को बुलंद करेंगे। मजदूरों के हक व अधिकार के लिए हमेशा लड़ाई जारी रखेंगे। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर कई लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। बधाई देना वालों में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष ज़ोया परवीन, कांग्रेसी नेता बन्नी गांधी, हुसैन खान, रियासत खान, सगीर अंसारी, गुलाम रब्बानी, सब्बीर अंसारी, मो इलियास, मो आशिक, रि...