आगरा, दिसम्बर 27 -- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर रविवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय की अध्यक्षता में होगा। जिलाध्यक्ष ने बताया है कि जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय सोरों गेट पर ध्वजारोहण के साथ-साथ, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, कांग्रेस की स्थापना, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर विचार गोष्ठी, संविधान लोकतंत्र सामाजिक सद्भाव और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे जिला कार्यालय सोरों गेट पर उपस्थित होकर कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष अपने प्रतिष्ठान पर पार्टी ध्वज फहराएं।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.