सहारनपुर, मार्च 2 -- भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन उत्तर प्रदेश इकाई का गठन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सत्य संयम भूर्यान ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए 40 पदाधिकारियों की घोषणा की। इस दौरान पदाधिकारियों ने एक दूसरे को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। नगर के दिल्ली रोड पर स्थित विरासत फार्म्स में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पदाधिकारी की घोषणा करते हुए शिव कुमार सैनी, कृष्ण चंद सैनी, विक्रम सिंह सैनी, राधेश्याम सैनी, धर्मपाल सैनी, आर्यश सैनी, रितु सैनी को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया। प्रधान मेघराज सैनी, डॉ. अनिल सैनी, डॉ. राजीव सैनी, सचिन सैनी, हितेंद्र सैनी, जितेंद्र सैनी, रेखा सैनी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अमिनेश सैनी, रजनीश सैनी, कुलदीप प्रधान, भूपेंद्र सैनी, वैभव सैनी को प्रदेश महासचिव नियुक्त ...