लोहरदगा, अगस्त 31 -- लोहरदगा, संवाददाता।पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी भारतीय राजनीति के पुरोधा थे। उक्त बातें उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह- पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहीं । उन्होंने कहा कि प्रणब मुखर्जी भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व थे। जिनका योगदान देश की राजनीति में लंबे समय तक याद किया जाएगा। वर्तमान राजनीति में जो भी लोग सक्रिय हैं। उनमें से बहुतों को आगे बढ़ने और राजनीति को समझने में प्रणब मुखर्जी जैसे वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और योगदान मिला है।वह देश के वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश की नीतियों और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पूर्व राज्यसभा सांसद ने प्रणब मुखर्जी के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभवों को या...