इटावा औरैया, जुलाई 31 -- इटावा, संवाददाता। भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल का निर्वाण दिवस विशेष योग साधना के साथ सम्पन्न हुआ। भारतीय योग संस्थान की शाखा देवकीनंदन पार्क एवं थियोसोफिकल में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योग विशेषज्ञ सत्यभामा सिंह की मौजूदगी में विशेष प्रार्थना शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस दिवस को भारतीय योग संस्थान स्मृति दिवस के रूप में आयोजित करता है। संस्थापक प्रकाश लाल के चित्र पर माल्यार्पण व मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गयीं। पूर्व संगठन मंत्री ममता गुप्ता, केंद्र प्रमुख कोमल, मधु, अन्जु, संगीता, नीलम सिंह, लीना, छाया, गीता, नीतू, चाहत, रचना, ममता चौधरी, शशि, श्यामला, अंजना, नेहा, रजनी गुड़िया आदि की उपस्थिति विशेष रही। यह भी पढ़ें- संस्थापक का निर्वाण दिवस मनाया यह भी पढ़ें- संस्थान के संस्थ...