मेरठ, जुलाई 20 -- सरधना, संवाददाता। भारतीय योग संस्थान के मुख्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, रोहिणी (दिल्ली) में आयोजित कार्यक्रम में रविंद्र सिंह चौहान को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रांतीय प्रधान नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय प्रधान देसराज गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों और निवर्तमान प्रांतीय प्रधान निर्मल जैन की मौजूदगी में उनके नाम की घोषणा की। यह जानकारी संस्थान के मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा जांगिड़ ने दी। प्रांतीय प्रधान बनने के बाद सोमवार को मेरठ आगमन पर सरस्वती शिशु मंदिर स्थित मूल योग केंद्र पर भव्य स्वागत किया। जितेंद्र सिंह, जिला मंत्री विपिन चौहान, क्षेत्रीय प्रधान शंभू दयाल वर्मा, जिला संगठन मंत्री बृजपाल सिंह, जय भगवान सिंघल, विपुल मित्तल, पूर्णिमा मल्होत्रा, डिंपल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...