अंबेडकर नगर, अप्रैल 12 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भारतीय योग संस्थान के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय उद्यान केंद्र में रविवार को प्रातः 5:00 बजे से 6:45 बजे तक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन शसंतोष सिंह द्वारा किया गया। प्रारंभ में अंकिता श्रीवास्तव ने मधुर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। योग साधक रामकेदार वर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मातृ शक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न योग प्रशिक्षकों द्वारा क्रमवार अभ्यास कराए गए। राकेश ने टांगों एवं भुजाओं की सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया। राजेंद्र य...