मैनपुरी, मार्च 24 -- मैनपुरी। महाराष्ट्र के नागपुर में 20 से 23 मार्च तक आयोजित हुए भारतीय युवा संसद कार्यक्रम में मैनपुरी के पांच छात्रों ने प्रतिभाग किया है। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय तथा भारतीय युवा संसद मीडिया फाउंडेशन द्वारा डॉ हेडगेवार स्मारक समिति रेशम बाग नागपुर में भारतीय युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें देशभर से विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। भारतीय युवा संसद कार्यक्रम मे शहर के एकरसानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय से पांच छात्रों ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय से अभय मिश्र, पुष्पेंद्र कुमार, सत्यम वर्मा, हर्ष मिश्रा, अंकित शर्मा ने युवा संसद में प्रतिभाग करते हुए अपने विचार भी प्रस्तुत किए। छात्रों के महाविद्यालय में वापस आने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामबदन पांडेय ने छात्रों का उत्साहवर...