रांची, जून 20 -- रांची। भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर का 27वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने पूरे विधि-विधान से पूजन, आरती और भजन-कीर्तन किया। दिनभर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मुख्य यजमान रोहित गोयनका ने सपरिवार (सपत्नीक) मुख्य पूजा संपन्न की। इसके बाद मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच चना-घुघनी, सूजी का हलवा, पूरी-सब्जी, बुंदिया और भुजिया का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में मां भवानी के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

फूलों से सजा भव्य दरबार, जल्द दिखेगा नया रूप संघ के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि माता रानी की नयनाभिराम झांकी और मनमोहक दरबार इस वर्ष विशेष आकर्षण क...