नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- AI एजेंट्स के बेकाबू होने की घटनाओं के बाद, AI की दुनिया का ध्यान इस बात पर है कि यह टेक्नोलॉजी इंसानों के लिए क्या खतरा पैदा कर सकती है। खासकर OpenAI ने ऐसे मामलों का खुलासा किया है जिनमें उसके AI एजेंट्स ने सिस्टम को हैक करने की कोशिश की। अब, साइबरसिक्योरिटी स्टार्टअप 'हैक्ट्रॉन' (Hacktron) के भारतीय मूल के रिसर्चर्स ने बताया है कि वे एंथ्रोपिक के क्लॉड AI (Claude AI) का इस्तेमाल करके OpenAI को हैक करने में कामयाब रहे। इसके बाद ओपनएआई ने खामी को ठीक किया और रिसर्चर्स का शुक्रिया अदा करके उन्हें करीब 6 लाख रुपये का इनाम भी दिया। इंडियाटूडे की रिपोर्ट के अनुसार, एक ब्लॉग पोस्ट में, हैकट्रॉन ने बताया कि इस कोशिश की अगुवाई भारतीय मूल के रिसर्चर हर्ष जायसवाल ने मोहन पेधापति और राहुल मैनी के साथ मिलकर की थी। इन तीनों ...