नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- भारतीय मार्केट में हुंडई और किआ की SUVs को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी डिमांड को देखते हुए दोनों कंपनियां साल 2027 में कई नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। खास बात यह है कि अगले साल दोनों कंपनियां मिलकर 5 नई SUVs भारतीय मार्केट में उतार सकती हैं। इनमें CNG से चलने वाली SUV से लेकर इलेक्ट्रिक और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल तक शामिल हैं। इस लिस्ट में हुंडई बेयोन CNG, आयोनिक P, नई जनरेशन क्रेटा, नई जनरेशन किआ सोनेट और किआ सेल्टोस हाइब्रिड शामिल हैं। आइए जानते हैं इन पांचों SUV में क्या कुछ खास मिलने वाला है।1. हुंडई बेयोन CNG हुंडई बेयोन CNG को जनवरी 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। इसे वेन्यू और क्रेटा के बीच रखा जाएगा। इसमें मौजूदा मॉडल का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह 115bhp की पावर और 144Nm का...