नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- भारतीय मार्केट में अपनी खोई हुई नंबर-2 की पोजीशन वापस हासिल करने के लिए हुंडई पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही है। कंपनी का प्लान साल 2030 तक अपनी लग्जरी ब्रांड जेनेसिस समेत करीब 26 नए मॉडल पेश करने का है। भारत में SUV की लगातार बढ़ती दीवानगी को देखते हुए हुंडई अगले एक साल के भीतर 3 नई और बजट-फ्रेंडली SUV लॉन्च करने जा रही है। ये गाड़ियां पेट्रोल, CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक जैसे हर ऑप्शंस में मिलेंगी। आइए जानते हैं हुंडई की इन 3 धांसू कारों के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- इस दिन भारत में लॉन्च होगी फुल चार्ज पर 700 KM से ज्यादा दौड़ने वाली यह कारहुंडई बेयॉन हुंडई जल्द ही मार्केट में अपनी नई मिड-साइज SUV 'बेयॉन' लॉन्च करने जा रही है। इसे वेन्यू और क्रेटा के बीच की जगह भरने के लिए लाया जा रहा है। कंपनी ने ...