नई दिल्ली, अगस्त 22 -- हुंडई अगले 12 से 18 महीनों के भीतर भारतीय मार्केट में अपनी दमदार एसयूवी रेंज का विस्तार करने जा रही है। कंपनी एक नई मेड-इन-इंडिया कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी, विदेशी बाजार में बिकने वाली क्रॉसओवर बेयॉन और ऑल-न्यू नेक्स्ट-जेनरेशन क्रेटा लॉन्च करने की तैयारी में है। ये तीनों गाड़ियां हुंडई को देश के बड़े एसयूवी सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने में मदद करेंगी। खास बात यह है कि कंपनी अपनी पॉपुलर क्रेटा में एक पावरफुल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन ऑप्शन भी जोड़ सकती है। आइए जानते हैं हुंडई की तीनों अपकमिंग कारों के बारे में विस्तार से।नई जेनरेशन हुंडई क्रेटा नई जेनरेशन की हुंडई क्रेटा मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी अलग और बड़े बदलावों के साथ आएगी। टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर दिखी यह कार अब ज्यादा चौकोर, बॉक्सी और आगे से ऊंची न...