नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए अक्टूबर, 2026 काफी शानदार रहा। फेस्टिव सीजन के दौरान कार से लेकर बाइक और स्कूटर तक की खरीदारी में अच्छी तेजी देखने को मिली। खास बात यह है कि देश में पहली बार किसी एक महीने में पैसेंजर व्हीकल यानी कारों की बिक्री का आंकड़ा 5 लाख यूनिट के पार पहुंच गया। वहीं, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर की बिक्री में भी पिछले साल के मुकाबले अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में देश के ऑटो सेक्टर ने बिक्री के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया।12.4% बढ़ी PV की बिक्री बता दें कि अक्टूबर, 2026 में देश में कुल 5,19,060 पैसेंजर व्हीकल डीलर्स तक भेजे गए। यह आंकड़ा अक्टूबर, 2025 में बिके 4,61,614 यूनिट के मुकाबले 12.4 पर्सेंट ज्यादा है।...