नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- मारुति सुजुकी भारतीय मार्केट में अपनी पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की इस नई इलेक्ट्रिक MPV को फिलहाल YMC कोडनेम दिया गया है। हाल ही में इसकी टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों के आधार पर कुछ नए रेंडर तैयार किए गए हैं। इनसे इसकी संभावित डिजाइन का अंदाजा मिलता है। यह इलेक्ट्रिक MPV HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी। इस पर कंपनी की e Vitara भी बनी है। न्यूज वेबसाइट cartoq के अनुसार, इसे फरवरी 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस नई इलेक्ट्रिक एमपीवी के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी हो सकती है डिजाइन मारुति सुजुकी YMC के रेंडर में आगे की तरफ बंद ग्रिल वाला डिजाइन नजर आता है। इसमें उल्टे L-शेप के LED हेडलैंप और ऊपर की तरफ कनेक्टेड LED DRL दिए जा सकते हैं। आगे बड़े एयर डैम ...