भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह, दक्षिण कोरिया को सेमीफाइनल में हराया
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को एशियन गेम्स में दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ भारतीय टीम स्वर्ण पदक के 44 साल के इंतजार को खत्म करने के करीब पहुंच गई है। कावासाकी जुको स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारत ने कोरिया को 2-0 से मात दी। भारत के लिए इशिका चौधरी और सलीमा टेटे ने गोल किए। भारत विश्व रैंकिंग में आठवें, जबकि कोरिया 15वें स्थान पर है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में केवल मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन ही भारत से ऊपर चौथे स्थान पर है। भारत का खिताबी मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चीन से 2 अक्टूबर को होगा।भारत का रहा दबदबा भारत पूल बी में शानदार रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर रहा और इस दौरान उसने शानदार गोल स्कोरिंग भी की। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत उज्बेकिस्तान पर 19-0 से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.