नई दिल्ली, जून 29 -- इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (आईओसी) ने 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए क्वालिफिकेशन सिस्टम को मंजूरी दे दी है। ओलंपिंक में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी होगी, जहां महिला और पुरुष दोनों वर्गों में टी20 फॉर्मेट में छह-छह टीमें गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगी। इसमें अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया का प्रतिनिधित्व पक्का है। हर इवेंट में पांच क्वालिफिकेशन स्थान मौजूदा आईसीसी प्रतियोगिता और T20I रैंकिंग को मिलाकर तय की जाएंगे, जो मौजूदा अप्रूव्ड और पब्लिश एफटीपी स्ट्रक्चर के हिसाब से होंगे। पुरुषों और महिलाओं दोनों के कॉम्पिटिशन में छठा और आखिरी स्थान नए आईसीसी ओलंपिक क्वालिफायर से तय होगा, जो 2027 में होगा।भारतीय महिला टीम की सीट पक्की भारत महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड...