नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को निकट भविष्य में अपना पहला विदेशी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच मिलने की पूरी संभावना है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले ही बेंगलुरु स्थित उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) में स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग विभाग में कई भर्तियां की हैं। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश पुरुष टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच नाथन कीली भारतीय बोर्ड के साथ बातचीत कर रहे हैं और संभावना है कि वह सीओई में शामिल हो सकते हैं। भारतीय महिला टीम की वर्तमान स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एआई हर्षा ने विश्व कप में खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी लेकिन पता चला है कि बीसीसीआई उनको कोई और कार्य देना चाहता है। बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम के साथ काम करने के अलावा कीली ने न्यू साउथ वेल्स की प्रथम श्रेणी टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.