कानपुर, जनवरी 29 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई। महिलाओं में बढ़ते गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम एवं समय पर पहचान के उद्देश्य से प्राचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा के नेतृत्व में पैथोलॉजी विभाग एवं स्त्री व प्रसूति रोग विभाग के साझा सहयोग से 'पैप स्मीयर जांच शिविर' एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य ने शिविर का अवलोकन करते हुए जनसामान्य से अनुरोध किया कि वे कैंसर के प्रति जागरूक रहें एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में उपलब्ध आधुनिक जांच सुविधाओं का पूर्ण उपयोग करें। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सोनल अमित ने बताया कि स्तन कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर भारतीय महिलाओं में दूसरे स्थान पर है। समय पर पैप स्मीयर स्क्रीनिंग जांच द्वारा इसे ...