नई दिल्ली, मई 18 -- ज्यादातर महिलाएं इतनी बिजी रहती हैं कि खुद की डाइट पर ध्यान देना भूल जाती हैं। सुबह ऑफिस की जल्दी, घर के काम और बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच खाना तो खा लिया जाता है, लेकिन शरीर को पोषण मिल रहा है या नहीं, इसपर ध्यान नहीं जाता। खासकर महिलाओं की डाइट में प्रोटीन की कमी अक्सर देखी जाती है। इसकी वजह से थकान होना, बाल झड़ना, कमजोरी, बार-बार भूख लगना या मसल्स वीक होना; जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अब सवाल आता है कि प्रोटीन की इस कमी को पूरा कैसे किया जाए? हर कोई ये तो बोलता है कि अपनी डाइट में प्रोटिन की मात्रा ज्यादा रखें, लेकिन कैसे ये कोई नहीं बताता। तो चलिए आज फिटनेस ट्रेनर की बताई एक प्रोटीन चीट शीट आपके साथ शेयर करते हैं, जिसके बाद आपको अपनी मील प्लान करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।सिर्फ दाल-चावल खाने से पूरा नहीं होगा ...