चाईबासा, जुलाई 10 -- गुवा। भारतीय मज़दूर संघ ने सेल प्रबंधन पर कर्मचारियों के आर्थिक एवं वैधानिक अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय अवकाश अतिरिक्त वेतन और उच्च पेंशन अंशदान की गणना में कथित त्रुटियों को तत्काल सुधारने की मांग की है। संगठन के सह उद्योग प्रभारी (स्टील सेक्टर) हिमांशु बल ने राउरकेला सेल प्रबंधन को पत्र भेजकर कहा कि 26 जनवरी 2026 के राष्ट्रीय अवकाश का अतिरिक्त वेतन तथा जनवरी-फरवरी 2026 का अतिरिक्त भुगतान कई इकाइयों में संशोधित महंगाई भत्ते के बजाय पुराने उीए के आधार पर किया गया, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हुआ। संगठन ने उच्च पेंशन के पात्र कर्मचारियों के ईपीएफ अंशदान की गणना में भी त्रुटि का आरोप लगाया है। भारतीय मज़दूर संघ ने बकाया राशि का भुगतान, वेतन व पेंशन अंशदान की पुनर्गणना तथा सभी प्रभावित कर्मचारिय...