रुद्रपुर, अगस्त 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। श्रमिक हितों और लंबित मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत 17 अगस्त को देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर सरकार के समक्ष श्रमिकों की मांगें रखी जाएंगी। यह भी पढ़ें- भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी पर श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शनआंदोलन की तैयारी ऊधमसिंह नगर में भी संघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है। बीएमएस जिलाध्यक्ष दीपेंद्र भट्ट और जिलामंत्री अजीत सिंह ने बताया कि बढ़ती महंगाई और श्रम कानूनों में बदलाव का असर श्रमिक वर्ग पर पड़ रहा है। श्रमिकों को अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य से आंदोलन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत...