फतेहपुर, जून 18 -- फतेहपुर, संवाददाता। विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ एवं इससे सम्बद्ध संगठनों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के माध्यम से 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेज कर निदान किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में कई विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं को रखा गया। यह भी पढ़ें- भारतीय मजदूर संघ ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापनज्ञापन का विवरण प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी सुनील कुमार को सौंपा गया। इस ज्ञापन में एनएचएम कर्मचारियों की वर्षों से लंबित एवं न्यायोचित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, पारदर्शी स्थानांतरण नीति, सामाजिक सुरक्षा, सेवा सुरक्षा तथा अटर व्यवस्था के विरोध सहित विभिन्न कर्मचारी हितो...