भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने गरगज का आंकलन रिपोर्ट की तैयार
नोएडा, अगस्त 24 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम सोमवार को ग्रेटर नोएडा के गुलिस्तानपुर गांव में वर्षों पुरानी ऐतिहासिक धरोहर गरगज का निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने धरोहर की मौजूदा स्थिति का बारीकी से जायजा लेते हुए उसके संरक्षण की संभावनाओं का आकलन किया। इस दौरान स्थल का सीमांकन भी किया गया और गजरज की वास्तविक स्थिति पर रिपोर्ट तैयार की गई। लंबे समय से संरक्षण की बाट जोह रही इस ऐतिहासिक धरोहर के निरीक्षण और सीमांकन की कार्रवाई से इसके संरक्षण की उम्मीद जग गई हैं, वहीं इससे स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सदर तहसील के गांव गुलिस्तानपुर के खसरा नंबर 409 में 0.0510 हेक्टेयर जमीन खेड़ा नाम से दर्ज है। इस पर गरगज बना हुआ है। गरगज करीब 400 वर्ष पुराना बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.