देहरादून, मार्च 6 -- देहरादून। दून विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्यूनिकेशन स्टडीज में शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय राजस्थान के कल्चर एंड मीडिया स्टडीज विभाग के डीन प्रो अमिताभ श्रीवास्तव ने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं संचार माध्यमों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। उन्होंने समय के साथ संचार के माध्यमों में आए बदलावों और इससे समाज के बदले परिदृश्य की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराएं हमारी जड़े हैं। जिनसे हमारी पीढ़ियों का जुड़े रहना अतिआवश्यक है। उन्होंने कहानीकार जोजेफ कैंपबेल का उल्लेख करते हुए बताया कि भारतीय दर्शन पर उनके विचार आज भी विश्व सिनेमा की कहानियों का हिस्सा बना हुआ है। विभागाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार ने नाट्य शास्त्र में विदित सह्रदयता के मूल मंत्र प...