नई दिल्ली, मार्च 13 -- समंदर की लहरों पर राज करने और तिरंगे की आन बान शान के लिए जीने का जज्बा रखने वाले देश के युवाओं के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर है। भारतीय नौसेना ने अग्निपथ योजना के तहत 'अग्निवीर (MR)' यानी मैट्रिक रिक्रूट के दो नए बैचों (01/2027 और 02/2027) के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह उन अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो 10वीं पास करने के बाद देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में अपना योगदान देना चाहते हैं। इस भर्ती के जरिए नौसेना न केवल युवाओं को अनुशासन और साहस का पाठ पढ़ाएगी, बल्कि उन्हें एक आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम करियर भी प्रदान करेगी।दो अलग अलग बैचों के लिए एक साथ निकली भर्ती भारतीय नौसेना ने इस बार अग्निवीर एमआर के लिए दो बैचों की घोषणा की है, जिससे अधिक से अधिक ...