भारतीय नौसेना को तकनीकी सहयोग देगा आईआईटी
वाराणसी, जुलाई 31 -- वाराणसी। देश में स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकियों के विकास और 'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य को गति देने के लिए आईआईटी बीएचयू और भारतीय नौसेना साथ आए हैं। नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में गुरुवार को इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। नौसेना की तरफ से वीएमएस-एवीएसएम वाइस एडमिरल बी. शिवकुमार और आईआईटी की तरफ से डीन अनुसंधान एवं विकास प्रो. राजेश कुमार ने हस्ताक्षर किए। एमओयू तीन साल के लिए प्रभावी होगा। समझौते के अंतर्गत दोनों संस्थानों ने अनुसंधान एवं विकास, तकनीकी नवाचार, शैक्षणिक सहयोग, संकाय एवं विद्यार्थियों के आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण के क्षेत्र दीर्घकालिक सहयोग के लिए सहमति जताई। साथ ही आईआईटी बीएचयू भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं के अनुरूप अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीकों के विकास में भी भूमिका निभाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.