नोएडा, दिसम्बर 13 -- नोएडा। सेक्टर-21 जलवायु विहार सोसाइटी में जलवायु विहार सामुदायिक केंद्र में शनिवार को नौसेना दिवस समारोह मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल सीआर प्रवीण नायर रहे। समारोह में भारतीय नौसेना के शौर्य को स्मरण किया गया। सेवानिवृत कमांडर नरेंद्र महाजन ने बताया कि समारोह में स्वागत भाषण सेवानिवृत रियर एडमिरल बृजेश झांग ने दिया। समारोह में समुद्री थीम पर आधारित भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी गई। भारतीय नौसेना बैंड का भी प्रदर्शन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...