नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- भारतीय नौसेना की जांबाजी का उत्कृष्ट उदाहरण एक बार देखने को मिला है। नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंद ने हाल ही में अपना पराक्रम दिखाते हुए अदन की खाड़ी में एक अहम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। नौसेना ने अफ्रीका के जिबूती के तट के पास एक बड़े हादसे के बाद बहादुरी से राहत अभियान चलाया और आग बुझाने में भी अहम भूमिका निभाई। घटना तब हुई जब कैमरून का एक एलपीजी कैरियर जहाज, दुर्घटना का शिकार हो गई और जहाज में भयानक आग लग गई। नौसेना के मुताबिक INS त्रिकंद ने MV फाल्कन से मिले डिस्ट्रेस कॉल पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। इसके बाद नौसेना ने जहाज के मालिक की ओर से भेजे गए सिविल टग के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। हादसे के वक्त जहाज पर सवार 26 में से 24 क्रू मेंबर पहले ही जहाज छोड़कर भाग चुके थे। जहाज के क्रू मेंबर में 25 भारती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.