कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम अभिव्यक्ति-2026 का समापन गुरुवार को उत्साह और धूमधाम के साथ हुआ। छात्रों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनय जे सेबेस्टियन ने किया। डॉ. शालिनी कपूर ने अतिथियों और शिक्षकों का स्वागत किया। प्रो. विभा दीक्षित ने अतिथियों का परिचय कराया और उन्हें सम्मानित किया। भारतीय नृत्य (एकल) में प्रथम स्थान पर भूमि, दूसरे स्थान पर उर्वशी और तृतीय स्थान पर तन्वी रहीं। पाश्चात्य नृत्य (एकल) में कबीर पहले, अक्षत दूसरे और चाहेक तीसरे स्थान पर रहे। गायन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर अथर्व, दूसरे स्थान पर आशीष और तीसरे स्थान पर अफशां रहीं। कार्यक्रम का संचालन अंशिका और आकांक्षा न...