मोतिहारी, जून 4 -- रक्सौल, एसं। बारा जिले में तीन साल पहले एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी रंजीत मुखिया (30) को बारा के पचरौता-4 बेलदारी से गिरफ्तार किया है। रंजीत भारत के बिहार स्थित मोतिहारी जिले के दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी पंचायत का निवासी है। यह वारदात 25 सितंबर 2023 को हुई थी, जब भारतीय नागरिक अजीत कुमार सिंह की पचरौता नगरपालिका-6 लक्ष्मिनिया स्थित तालाब के किनारे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में शामिल अजीत की पत्नी सोनम सहनी (23) को घटना के एक सप्ताह के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, हत्या में शामिल अन्य आरोपी सुजीत कुमार सिंह, चंचल पांडे, मनीष कुमार सहनी और कामेश्वर सहनी अभी भी फरार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...