उरई, मार्च 11 -- उरई। भारतीय नव वर्ष के स्वागत को लेकर युवा व्यापार मंडल ने बाजारों और चौराहों पर भगवा झंडे व लाइटिंग की व्यवस्था कराने की मांग की है। बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में डीएम से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर 19 मार्च को मनाए जाने वाले भारतीय नव वर्ष के अवसर पर शहर में विशेष सजावट कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा नगर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ऐसे में मुख्य बाजारों, प्रमुख चौराहों पर भगवा झंडे व आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था कराई जाए। इस दौरान हिरदेश कुमार,अरुण द्विवेदी, बलबीर सिंह, जादौन, शिवदयाल, सौरभ अवस्थी, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ ,सौरभ शुक्ला, संजीव सिपौलिया सहित लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...