नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- सरकार ने शुक्रवार को आधिकारिक भारतीय नक्शे पर लद्दाख में 28 रणनीतिक जगहों और भौगोलिक विशेषताओं की पहचान की है। इनमें एलएसी के पास तनाव वाले मुख्य इलाके जैसे गोगरा और हॉट स्प्रिंग भी शामिल हैं। सरकार ने यह कदम लद्दाख प्रशासन से चर्चा के बाद उठाया है। इसका उद्देश्य इन स्थानों के आधिकारिक नाम और पहचान को स्पष्ट करना, सरकारी नक्शों में एकरूपता लाना और संवेदनशील सीमा क्षेत्र के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। सरकार के एक बयान के अनुसार भारत सरकार ने लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के साथ सलाह-मशविरे के बाद, सर्वे ऑफ इंडिया (एसओआई) के आधिकारिक नक्शे पर लद्दाख में मौजूद कुल 28 जगहों/विशेषताओं को उनके मानक नामों के साथ चिह्नित किया है। यह भी पढ़ें- अरुणाचल के बाद अब लद्दाख, भारत के इस कदम से चीन को लगेगी मिर्ची? फिर चर्च...