देवरिया, सितम्बर 29 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। ओमान में वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले में गौरीबाजार के करमाजीतपुर के सूरज यादव की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। गांव शव मंगाने के लिए परिवार के लोग भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क कर रहे हैं। परिजनों को जल्द ही शव उपलब्ध करा देने का संबंधित कंपनी की तरफ से आश्वासन मिला है।गौरीबाजार के करमाजीतपुर निवासी सूरज यादव (22) पुत्र ओमप्रकाश यादव इसी साल 19 अगस्त 2026 को मुबंई के कंपनी के जरिए कमाने के लिए ओमान गए थे। ओमान के वाणिज्यिक पोत पर उनकी तैनाती थी। बताया जाता है कि पोत ओमान से बहरीन गया था। वहां से सामान लोड कर बुधवार की सुबह ओमान लौट रहा था, तभी होर्मुज के समीप पोत पर अचानक हमला हो गया था। जिसमें सूरज की मौत हो गई थी। पिता भी बेटे के की मौत की सूचना के बाद घर आ गए हैं। इसके बाद से...