आगरा, फरवरी 27 -- भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है। तथाकथित डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव रविकांत चौहान द्वारा टीम का संचालन किया जा रहा था। कर्नाटक सोसायटी अधिनियम 1960 के अंतर्गत पंजीकृत संस्था का कार्यक्षेत्र केवल कर्नाटक राज्य तक सीमित था, इसके बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के नाम से गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। प्रधानमंत्री के शिकायत पोर्टल पर भी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके परिणामस्वरूप भारत सरकार द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि संबंधित टीम का संचालन अधिकृत नहीं है और इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के सचिव हारून रशीद ने यह जानकारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान...