मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बेंगलुरु में आयोजित सेकेंड एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में मुजफ्फरपुर के दो प्रशिक्षकों का चयन किया गया है। प्रशिक्षक सत्यनारायण प्रसाद और उच्च विद्यालय, देवरिया के शारीरिक शिक्षक कुंदन राज चैंपियनशिप में शामिल होंगे। प्रतियोगिता 10 अक्तूबर तक है। दोनों प्रशिक्षक बेंगलुरु रवाना हो गए हैं। डीएसओ राजेंद्र कुमार, डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा, जिला तैराकी संघ के चेयरमैन राजेश कुमार, अखिलेश कुमार, कुमार आदित्य, निशांत राज, अभाष आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर ने खो-खो, हैंडबॉल, तैराकी में मारी बाजी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...