उरई, फरवरी 18 -- उरई। रामपुरा के ग्रामीण अंचल के बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता के लिए तैयार करने वाले कोच सचिन चौहान को खेलकूद प्रतियोगिता के सापेक्ष जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं। भारतीय ताइक्वांडो महासंघ के द्वारा जनपद जालौन के विकास खण्ड रामपुरा से खेलकूद प्रतियोगिताओ को निखारने वाले कोच सचिन चौहान को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया हैं। जनपद में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं का निर्वाहन कारने का दायित्व भी सौपा हैं। कोच सचिन चौहान ने कहा मई जून की छुट्टियों में विद्यालयों की बच्चीयों आत्मरक्षा के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देंगे। जिससे समाज में महिला वर्ग निर्भीक होकर खेलकूद प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...