भारतीय तटरक्षक बल का पोत ऑस्ट्रेलिया रवाना
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल का पोत 'शौनक' शुक्रवार को 'क्वाड-एट-सी शिप ऑब्जर्वर मिशन' के तहत चेन्नई से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के लिए रवाना हुआ। बल ने एक बयान में जानकारी देते हुए कहा कि यह क्वाड समूह के सदस्यों के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। यह पहल 26 मई को क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों के संयुक्त बयान के अनुरूप है और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियमों पर आधारित समुद्री व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पोत पर भारत और जापान से दो-दो, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से एक-एक अधिकारी सवार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.