नई दिल्ली, फरवरी 5 -- भारतीय टीम ने आगामी टी20 विश्व कप से पहले वॉर्म अप मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हराकर खुद को टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार घोषित कर दिया है। न्यूजीलैंड के बाद भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी चौकों छक्कों की बरसात की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 240 रन बनाए। भारतीय पारी के दौरान दो खिलाड़ी रिटायर्ड आउट हुए। इस बीच मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान अर्शदीप के वीडियो बनाने पर तिलक वर्मा ने कड़ा विरोध किया। भारतीय ड्रेसिंग रूम में अर्शदीप सिंह अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ''हमने उसे इतना देखा, जितना देखा जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.