मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया पथ मोड़ स्थित एनएच 27 पर पुलिस ने रविवार की देर रात छापेमारी कर भारतीय डाक सेवा लिखा कंटेनर से 490 कार्टन शराब बरामद की है। चालक भागने में सफल रहा। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बरामद शराब की कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि यूपी से होली में शराब बेचने के लिए एक कंटेनर विदेशी शराब लाई जा रही है, जिसके बाद थानेदार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। ब्लॉक कार्यालय के समीप कंटेनर के पहुंचते ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। थानेदार ने बताया कि शराब तस्कर सिवाईपट्टी निवासी अरविंद साह, ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उधर, रविवार की रात सेंदुआरीपुरु...