नई दिल्ली, जून 6 -- IPL 2026 का खूमार खत्म हो जुका है, मगर सरफराज खान है कि रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आईपीएल में ज्यादा मौके ना मिलने के बाद वह मुंबई टी20 लीग में धमाल मचा रहे हैं। इस लीग में वह नए रोल में भी नजर आ रहे हैं। शुक्रवार, 5 जून को आकाश टाइगर्स MWS बनाम नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के बीच मुंबई टी20 लीग का 10वां मैच खेला गया। इस मैच में सरफराज खान ने 17 गेंदों पर लीग की ज्वॉइंट फास्टेट फिफ्टी जड़ी, वहीं 21 गेंदों पर 295.24 के स्ट्राइक रेट के साथ 62 रनों की पारी खेली। सरफराज खान की पारी में सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने यह रन बतौर ओपनर बनाए हैं। अभी तक वह हर फॉर्मेट में बतौर मिडिल ऑर्डर ही बल्लेबाज खेलते नजर आए हैं, मगर मुंबई टी20 लीग में उन्हें पारी का आगाज करने का मौका मिला, जिसका फायदा उन्होंने उठाया। यह भी पढ़ें- जो रूट ने इंग्...