नई दिल्ली, जून 5 -- भारत के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई शनिवार, 6 जून को स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार स्क्वॉड का ऐलान करने के साथ-साथ टीम इंडिया के नए कप्तान का भी ऐलान होगा। रिपोर्ट्स हैं कि चयनकर्ता मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, जिनकी अगुवाई में भारत ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, उन्हें बर्खास्त करने की तैयारी में है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नए कप्तान के रूप में देखा जा रहा है। वहीं आगामी दौरों पर कप्तान के साथ-साथ उप-कप्तान भी बदला जा सकता है। अक्षर पटेल से यह जिम्मेदारी लेकर तिलक वर्मा को नया उप-कप्तान बनाया जा सकता है। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी की भी किस्मत चमक सकती है, उन्हें धाकड़ आईपीएल 2026 सीजन के बाद पहली बार सीनियर टीम में जगह मिल सकती है। यह भी पढ़ें- ENG vs NZ: लॉर्ड्...